तैमूर के बॉलीवुड डेब्यू पर मम्मी करीना का बडा खुलासा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 17 सितम्बर 2017, 2:51 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘वीर दी वेडिंग’ की शूटिंग में काफी व्यस्त है। इसी सिलसिले में कई बार उनके लाडले तैमूर को सेट पर देखा गया। जिसके बाद से मीडिया में खबरे आने लगी है कि तैमूर अपनी मम्मी की फिल्म वीर दी वेडिंग से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है। इस पर बेगम करीना ने अपनी चुप्पी तोडी है। करीना का कहना है कि फिल्म में तैमूर नहीं है। लेकिन इसके लिए करीना ने जो वजह बताई वो बडी दिलचस्प है।

करीना ने अपने लिटिल प्रिंस को लेकर उड़ रही खबरों को विराम दिया। उन्होंने फिल्म वीरे दी वेडिंग के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट एक वीडियो में कहा, तैमूर फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उसकी मम्मी जरूर फिल्म में हैं। मेरे ख्याल से यह काफी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

करीना ने तैमूर के फिल्म में ना होने की वजह मजाकिया अंदाज में बताते हुए कहा, हमारी प्रोड्यूसर रिया तैमूर और मेरा खर्चा नहीं उठा सकती। हम दोनों को फिल्म में साथ लेने से फिल्म का बजट ऊपर-नीचे हो जाएगा। इसलिए मेरा फिल्म करना ही काफी है। फिल्म में अपने लुक पर बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं फिल्म का अपना लुक दिखाना चाहती हूं, लेकिन प्रोड्यूसर हमें इसकी इजाजत नहीं दे रही हैं। वैसे हम शूटिंग को बहुत एंजॉय कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी

आपको बता दें कि इस फिल्म को सोनम कपूर की बहन रिया प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं। इसमें करीना के अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर नजर आएंगी। प्रेगनेंसी के बाद करीना कपूर की यह पहली फिल्म होगी। उनके फैंस पोस्ट प्रेगनेंसी करीना को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

ये भी पढ़ें - अनसुनी बात : इस बॉलीवुड अभिनेत्री से करण ने किया था एकतरफा प्यार...