नहीं रहे वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 16 सितम्बर 2017, 9:07 PM (IST)

नई दिल्ली। 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व वायु सेना प्रमुख अर्जन सिंह का शनिवार रात निधन हो गया। अर्जन सिंह ने 98 साल की उम्र में सेना अस्पताल (आरएंडआर) में अंतिम सांस ली। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के मार्शल अर्जन सिंह को शनिवार को दिल का दौरा पडऩे की आशंका के बाद सेना अस्पताल (आरएंडआर) में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन, शनिवार रात दिल का दौरा पडऩे के कारण उनका निधन हो गया। इससे पहले उनके स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और ढ्ढ्रस्न चीफ बी.एस.धनवा उनका हालचाल जानने शनिवार शाम अस्पताल गए थे।

अर्जन सिंह का जन्म 15 अप्रैल 1919 को अविभाजित भारत के फैसलाबाद में एक सैन्य परिवार में हुआ था। फैसलाबाद अब पाकिस्तान का हिस्सा है। पद्म विभूषण सम्मानित मार्शल अर्जन सिंह ने द्वितीय विश्वयुद्ध और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में हिस्सा लिया था। अर्जन सिंह (98) को 1 अगस्त 1964 को वायुसेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वह पहले वायुसेना प्रमुख थे जिन्हें पायलट रहते हुए सीएएस (चीफ ऑफ एयर स्टाफ) नियुक्त किया गया था।

उन्होंने युद्ध के समय भारतीय वायु सेना का सफल नेतृत्व कर अपने प्रयास को दिखाया। 1969 में भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्ति पर, उन्हें स्विट्जरलैंड में भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया था। उनकी सेवाओं के सम्मान में, भारतीय वायु सेना ने उन्हें जनवरी 2002 में वायु सेना के मार्शल रैंक से सम्मानित किया और उन्हें पहला और एकमात्र 5 स्टार रैंक ऑफिसर बनाया गया।

पीएम, रक्षा मंत्री पहुंचे थे अस्पताल, जाना था अर्जन सिंह का हालचाल

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) का दौरा किया जहां अर्जन सिंह का इलाज चल रहा था। सीतारमण ने दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा, मुझे यह सूचना मिली थी कि वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह बीमार हो गए। उन्हें सुबह दिल का दौरा पडऩे का संदेह जताया गया जिसके बाद उन्हें इस अस्पताल में लाया गया। अस्पताल में डॉक्टर उनकी हालत को देखते हुए नियमित रूप से दौरा कर रहे थे, और इलाज के दौरान सिंह जवाब भी दे रहे थे।

रक्षा मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री को सूचित किया गया था और वह 5 बजे यहां पहुंचे, प्रधानमंत्री ने परिवार से बात की, आईसीयू में गए, सिह की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी अस्पताल का दौरा किया। सीतारमण ने कहा, हम सभी यहां हैं, और उनके परिवार को सभी आवश्यक समर्थन दे रहे हैं। हम आशा करते हैं कि वह जल्दी से जल्दी ठीक हो जाएं। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली