ब्लू व्हेल के गंदे खेल में बच्चे ने महिला पर किया चाकू से वार! पढ़ें क्या हुआ था

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 16 सितम्बर 2017, 10:31 AM (IST)

जाेधपुर। ब्लू व्हेल के गंदे खेल ने प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया हैंं। ब्लू व्हेल के गंदे खेल का यह एक और नया मामला जाेधपुर में सामने आया है। इसमें एक नाबालिग बच्चे ने क​थित तौर पर गेम का टास्क पूरा करने के लिए एक खौफनाक कदम उठाया। उसने पडोसी महिला पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया बताया।

राजस्थान के जोधपुर में प्रतापनगर थाना इलाके में एक नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाले एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया। उसने उसकी पीठ पर 6-7 बार वार किए। महिला के चीखने पर नाबालिग बच्चा मौके से भाग गया।

एक महिला पर पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग ने हमला कर दिया। इस दौरान इस नाबालिग ने महिला की पीठ और गर्दन पर करीब आधा दर्जन वार कर किए। हमले के दौरान यह महिला चिल्लाई तो नाबालिग वहां से भाग गया। पुलिस बच्चे से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में ब्लू व्हेल के गंदे खेल का मामला नजर आ रहा है। इस गेम में बच्चा इस कदर डूब जाता है कि उसे अच्छा-बुरा कुछ नजर नहीं आता। वह सिर्फ अपना टास्क पूरा करने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है। ऐसा ही इस केस में नजर आ रहा है।

इससे पहले ब्लू व्हेल के गंदे खेल से एक बच्ची पहाड़ी से कूद गई थी। हालांकि उसे बचा लियागया था। इसके बाद उसने फिर आत्महत्या की दुबारा कोशिश की थी। उसे तब भी बचा लिया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे