नहीं रहे राम जन्मभूमि मामले में पक्षकार महंत भास्कर दास

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 16 सितम्बर 2017, 08:37 AM (IST)

फैजाबाद। राम जन्मभूमि मामले में पक्षकार महंत भास्कर दास का आज निधन हो गया है। आपको बता दें कि भास्कर दास फैजाबाद में निर्मोही अखाडा के महंत थे। फैजाबाद में हर्षण ह्रदय संस्थान में शनिवार सुबह 3:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली है। इनके साकेतवास में साधु संतों व उनके शिष्यों शुभचिंतकों में शोक की लहर फेल गई है।

ज्ञात रहे कि महंत भास्कर दास को सांस लेने में बहुत परेशानी हो रही थी। जिसके चलते उन्हें उनके उत्तराधिकारी शिष्य महंत राम दास ने अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर अरुण जायसवाल की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। जिसके बाद आज सुबह तीन बजे उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बता दें कि महंत भास्कर दास 88 साल के थे। दास ने 1959 में अयोध्या राम जन्म भूमि के स्वामित्व का दावा दायर किया था। इसके साथ ही मुस्लिम पक्षकार हाशिम अंसारी से भी सम्बन्ध काफी मधुर थे। महंत भास्कर दास ने आपसी भाई चारे का हमेशा खयाल रखा।

ये भी पढ़ें - यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा