साध्वी निरंजन ज्योति की कार में नशेबाज ने मारी टक्कर, हिरासत में

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017, 7:57 PM (IST)

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद के मूसा नगर इलाके के गजनेर सड़क पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार में एक नशेबाज ने टक्कर मार दी। हालांकि हादसे में मंत्री बाल-बाल बच गईं।
पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले होंडा सिटी कार चालक को हिरासत में ले लिया।

बीती देर रात अपने आश्रम जा रही केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के काफिले में नशे में धुत होंडा सिटी कार चालक घुस गया और उनकी कार को टक्कर मार दी।

पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। वहीं केंद्रीय मंत्री को दूसरी कार में बैठा कर रवाना किया गया।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे