करौली में रेल लाने के लिए जागरूकता रैली

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017, 3:55 PM (IST)

करौली। करौली शहर मे रेल लाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में हजारों लोग जुड़ रहे हैं। वहीं, शहर के विकास के लिए रेल लाइन डलवाने में राजनीतिक लोगों, शहर के आम नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों से भी मदद मांगी जा रही है, ताकि शहर में जल्द से जल्द रेल लाइन बिछ सके और यहां के लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। रेल आने के बाद करौली शहर का ही नहीं आसपास के क्षेत्र का भी विकास होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे