आंगनबाड़ी महिलाकर्मियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017, 3:50 PM (IST)

करौली। 13 दिन से धरने पर बैठी आंगनबाड़ी महिलाकर्मियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पुतला फूंका। उन्होंने राजस्थान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही स्थायी राज्य कर्मचारी बनाने और 15000 रुपए वेतन बढ़ाने के लिए मांग रखी। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी बात अनसुनी कर रही है और उन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे