हाथरस में स्वास्थ्य विभाग का हाल बदहाल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 14 सितम्बर 2017, 12:12 PM (IST)

हाथरस। एक तरफ तो प्रदेश सरकार स्वस्थ व्यवस्था को सुधारने में पूरी जान फूंक रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में स्वास्थ विभाग के हालात कुछ और ही स्थिति को बयां करते नजर आते हैं।
हाथरस जिले में स्वास्थ विभाग का हाल दिन प्रतिदिन बदहाल और भ्रष्ट होता जा रहा है। सम्बन्धित अधिकारियों की लापरवाही से मरीजों को इलाज के नाम पर लुटा जा रहा है। मामला हसायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जो वर्तमान में बीमार मरीजों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है।


हसायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व देहात के प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्रों का काफी बुरा हाल है। स्वास्थ्य केंद्र पर 11:30 तक कोई भी चिकित्सक मरीजों को देखने के लिए मौजूद नहीं था। जबकि एक बुख़ार की पीड़िता मरीज सुबह 8 बजे से अस्पताल की बेंच पर पड़ी थी। उसे दोपहर तक प्राथमिक उपचार भी नहीं दिया गया।

वही, मरीजों का आरोप है है कि लैब सहायक ब्लड टेस्टिंग के नाम पर या तो किट बाजार से मंगाता है या 50 रूपये लेकर अपने पास से किट देता है। इंजेक्शन लगाने के नाम पर पैसे मांगे जाते है नहीं देने पर बाहर से इंजेक्शन लगवाने की कह दिया जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे