फसल ऋण मोचन कार्यक्रम में किसानों को बांटे ऋण माफी के प्रमाण पत्र

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 09 सितम्बर 2017, 11:47 AM (IST)

हाथरस। स्पोर्टस स्टेडियम हाथरस में फसल ऋण मोचन योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र बांटे गए। इससे पहले प्रदेश के जल सम्पूर्ति, भिम विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान एवं सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने दीप प्रज्वलन तथा फीता काटकर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया। मंच पर उपस्थित लोगों ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कार्यक्रम में बताया कि जनपद में फसल ऋण मोचन योजना के अंतर्गत जनपद में 66,399 किसानों का मानक के आधार पर चयन किया गया है जिनके फसल ऋण माफ किये जाने है। इनमें से प्रथम चरण में कुल 21,887 किसानों का चयन किया गया है तथा शेष बचे हुए लोगों को दूसरे तथा तीसरे चरण में सम्मिलित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने फसल ऋण मोचन योजना के अंतर्गत किसानों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए कहा कि किसान हमारे अन्य दाता है। हमारी सरकार किसानो के हितो के लिये सदैव तत्पर हैं। पूरे प्रदेश में 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है। जिसके तहत लगभग 36000 करोड रुपये सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा पात्र लघु एवं सीमान्त किसानों के एक-एक लाख तक कर्ज माफ किया जायेगा। सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि स्वच्छ भरत मिशन के तहत शौचालय बनवाने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके तहत पूरे जनपद को ओडीएफ करने लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर सासंद रजेश कुमार दिवाकर, विधायक गण, जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवमती यादव, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, सीडिओ जावेद अख्तर जैदी, ओसी कलेक्ट्रेट ज्योत्स्ना बन्धु, उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव हाथरस, उपजिलाधिकारी जय प्रकाश सादाबाद, पीडी डीआरडीए चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र कुमार यादव,जिला पंचायत राजधिकारी शहनाज हुसैन, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी, एक्सीयन विद्युत विभाग, एडिओ पंचायत तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...