B.Splइस एक गाने ने मलाइका अरोड़ा को रातोंरात बनाया था स्टार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 22 अगस्त 2017, 5:41 PM (IST)

मलाइका अरोड़ा खान को किसी परिचय की जरूरत नहीं। सालों पहले मलाइका का छैय्यां-छैय्यां डांस इतना लोकप्रिय हुआ कि फिल्म ‘दिल से’ को दर्शक भूल गए, पर ट्रेन की छत पर किए मलाइका और शाहरुख के डांस को लोग आज तक भूले नहीं हैं। 23 अगस्त 1973 को मुंबई में जन्मी मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प मलयाली और पिता अनिल अरोड़़ा पंजाबी हैं। मलाइका अरोड़ा खान जो कि शादी से पहले मलाइका अरोड़ा के नाम से जानी जाती थी, फिलहाल अरबाज खान से उन्होंने तलाक ले लिया और अब वो फिर से मलाइका अरोड़ा बन गई। मलाइका भारतीय अभिनेत्री, डांसर, माॅडल, वीजे और टेलीविजन प्रिजेंटर हैं। वे भारत की टाॅप आइटम गल्र्स में से एक हैं। वे छैंया छैंया और मुन्नी बदनाम हुई गाने में अपने डांस की वजह से मशहूर हैं। वे 2008 में अपने पति अरबाज खान के साथ फिल्म प्रोड्यूसर बन गईं। उनकी कंपनी अरबाज खान प्रोडक्शन्स ने दबंग और दबंग 2 जैसी फिल्में रिलीज की हैं। बता दें कि इसी की सिरीज दबंग 3 बनने की तैयारी हो रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मलाइका का जन्म मुंबई के चेंबूर में हुआ था। उनके मां बाप का तलाक हो गया जब वे 11 साल की थी। उनकी मां जाॅयस पोलीकार्प मलयाली हैं और उनके पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी थे और भारतीय बाॅर्डर के पास बसे गांव फजीलका से थे। अरोड़ा ने मर्चेंट नेवी में काम किया। वे कैथोलिक हैं। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम अमृता अरोड़ा है और वे भी अभिनेत्री हैं।

ये भी पढ़ें - इस बॉलीवुड अभिनेत्री से करण ने किया था एकतरफा प्यार...

पढ़ाई
मलाइका ने अपनी पढ़ाई स्वामी विवेकानंद स्कूल, चेंबूर से की। उनकी आंटी, ग्रेस पोलीकार्प स्कूल की प्रिंसिपल थीं। वे हाॅली क्रास हाई स्कूल ठाणे की अल्युमिनाई रहीं हैं जहां से उन्होंने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की। उन्होंने अपनी काॅलेज की पढ़ाई जय हिंद काॅलेज, चर्चगेट से पूरी की। माॅडलिंग करियर शुरू करने से पहले वे बसंत टाकीज अपोजिट चेंबूर के बोरला सोसाइटी में रहती थीं।

ये भी पढ़ें - शादी के बाद बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों को कहा अलविदा

शादी
उन्होंने बाॅलीवुड के अभिनेता-निर्देशक-निर्माता अरबाज खान से शादी की जिनसे वे एक काॅफी एड शूट के दौरान मिली। लेकिन आपको बता दें कि मलाइका ने हाल ही में अरबाज खान से तलाक ले लिया और अब वो अकेले अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान है।


ये भी पढ़ें - कभी गाए थे प्यार के तराने, अब शक्ल देखना भी गंवारा नहीं

फिल्मी करियर
उन्हें एमटीवी के वीजे के में चुना गया। इसके बाद उन्होंने माॅडलिंग की दुनिया में आ गईं और कई विज्ञापनों में दिखाई दीं। फिर वे एल्बम सांग गुर नाल इश्क मीठा और बाॅलीवुड फिल्म दिल से के आइटम नंबर छैंया छैंया में नजर आईं। 2000 में कई फिल्मों में आइटम नंबर करनें के अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में कैमियो अपियरेंस भी किए। 2008 में उन्होंने पहला बड़ा रोल फिल्म ईएमआई में मिला जो कि बाॅक्स आॅफिस पर पिट गई। 2010 में उन्होंने फिल्म दबंग का आइटम सांग मुन्नी बदनाम हुई किया। इस फिल्म के प्रोड्यूसर उनके पति अरबाज खान ही थे। 12 मार्च 2011 को उन्होंने एक वल्र्ड रिकाॅर्ड सेट किया जिसमें 1235 प्रतियोगी थे जिन्होंने मुन्नी बदनाम गाने पर परफाॅर्म किया।

ये भी पढ़ें - विनोद खन्ना की ये तस्वीर देख कर अपनी ही आंखों पर विश्वास कर पाना होगा मुश्किल

2012 में वे ताइवान एक्सीलेंस सेलिब्रिटी एंर्डोसर रहीं। मलाइका ने डाबर 30 प्लस भी एंडोर्स किया। वे कहती हैं कि वे कभी भी अभिनय नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने आतिफ असलम, शान और बिपाशा बसु के साथ बर्मिंघम के एलजी ऐरियाना और लंदन के द ओ2 एरियाना के कई कसंर्टस में लाइव परफाॅर्म किया। 2014 में उन्होंने कंफर्म किया कि वे फराह खान की हैप्पी न्यू ईयर में कैमियो अपियरेंस भी दिया है। मलाइका टेलीविजन शो नच बलिए में तीन जज में से एक के रूप में दिखाई दीं। यह शो स्टार वन पर 2005 के मध्य में प्रसारित हुआ। वे नच बलिए 2 की भी जज रहीं जो कि 2006 के आखिरी क्वार्टर में प्रसारित हुआ।

ये भी पढ़ें - पता है कितनी कीमती ड्रेस पहनती हैं शाहरूख की Princess सुहाना

इस शो में उन्होंने प्रतियोगियों के लिए उदाहरण के तौर पर कई आइटम नंबर्स परफाॅर्म किए। वे स्टार वन के जरा नचके दिखा में जज के रूप में दिखाई दीं। वे 2010 के शो झलक दिखला जा में भी जज की भूमिका अदा करती दिखीं और वे इंडियाज गाॅट टैलेंट के जज पैनल में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

अभिनेत्री के तौर पर-दिल से, बिच्छू, मां तुझे सलाम, कांटे, ईएमआई, हाउसफुल, हाउसफुल 2, हैप्पी न्यू ईयर।

ये भी पढ़ें - अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न