2017 LFW: प्रीति जिंटा का रैंप पर दिखा शाही लुक

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 19 अगस्त 2017, 4:03 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने डिजाइनर जोड़ी शेन और फाल्गुनी पीकॉक के लिए लंबे स्मोकी ग्रे रंग के गाउन में रैंप वॉक किया। उन्होंने पन्ना जड़ा हुआ ईयररिंग पहन रखा था, जो उन्हें शाही लुक दे रहा था। अभिनेत्री ने भरपूर आत्मविश्वास और डिंपल मुसकान के साथ रैंप वॉक कर खूब वाहवाही बटोरी। फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने ‘कैसिओपिआ’ नाम से अपनी स्प्रिंग/समर 2018 परिधान संग्रह पेश किया। शो की शुरुआत सुपरमॉडल उज्ज्वल राउत ने लॉन्ग केप और ओरगेंजा जैकैट पहनकर की। वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। परिधानों में बीड्स, फेदर का आकर्षक काम हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - आज भी इनकी खूबसूरती के कायल हैं लोग

ये भी पढ़ें - सोनाक्षी के लिए ऋतिक ने कही बड़ी बात, हैरान रह गए सब

ये भी पढ़ें - 5 ऐसे गीत, जिन्हें बार-बार सुनना चाहेंगे और गुनगुनायेंगे

ये भी पढ़ें - B. Spl: पढ़ाई से बचने के लिए यह काम करती थी चुलबुली काजोल