इसलिए आनन फानन में शादी करने का फैसला लिया अभिनेत्री रिया सेन ने

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 18 अगस्त 2017, 3:11 PM (IST)

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अभिनेत्री रिया सेन अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने वाली हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने शादी कर ली है। जी हां रिया ने अपने बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से एक निजी समारोह में शादी कर ली है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वो जल्द ही शादी करने वाली हैं पर आनन-फानन में रिया ने शादी रचा ली। आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि रिया मां बनने वाली हैं, इसीलिए उन्होंने आनन—फानन में इस शादी का फैसला किया।

अचानक शादी करने की वजह

खबरों की माने तो रिया ने निजि समारोह में पुणे में शादी कर ली। इस मौके पर उनके करीबी दोस्त और परिवारवाले ही शामिल हुए। वैसे फिल्मी गलियारों में इस खबर की चर्चा है, रिया की इस तरह से अचानक शादी करने की वजह उनकी प्रेग्नेंसी हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

तस्वीरों से हुई पुष्टि
बताया जा रहा है कि यह शादी बुधवार को ही हो गई थी। अब रिया की बहन राइमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर कर इस बात की पुष्टि‍ कर दी है कि रिया सेन की शादी हो चुकी है। रिया-शिवम ने पुणे में परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की।
काफी दिनों से थी रिलेशनशिप मेंशिवम और रिया काफी समय से रिलेशनशिप में थे। शिवम तिवारी अक्सर रिया सेन की इंस्टाग्राम तस्वीरों में दिखाई देते हैं।

ये भी पढ़ें - मौत के बाद इंदर की पहली पत्नी ने किया अहम और बड़ा खुलासा

हालांकि शादी से पहले रिया ने शिवम के साथ अपने रिलेशनशिप पर कभी खुलकर बात नहीं की।इन दिनों रिया सेन एकता कपूर के वेब सीरीज रागिनी MMS 2.2 की शूटिंग कर रही हैं। इससे पहले वह शॉर्ट फिल्म ‘लोनली गर्ल’ में भी नजर आई थी। रिया ने कई बॉलीवुड फिल्में जैसे स्टाइल, दिल विल प्यार व्यार, झनकार बीट्स, तेरे मेरे फेरे में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई बंगाली फिल्मों में भी काम किया है।


ये भी पढ़ें - 10 साल पहले अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी

रिया सेन को अभिनय कला खानदानी है क्योंकि उनकी नानी सुचित्रा सेन, मां मुनमुन सेन और बहन राइमा सेन एक्ट्रेस हैं। 1991 में आई फिल्म विषकन्या के जरिए रीया ने बॉलीवुड में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू किया था।

ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...

16 साल की उम्र में फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो ‘याद पिया की आने लगी...’ के जरिए उन्हें पहचान मिली थी। अपने फिल्मी करियर में पहली सफलता उन्हें 2001 में आई फिल्म ‘स्टाइल’ से मिली थी।

ये भी पढ़ें - बचपन में ऐसे दिखते थे आपके पसंदीदा स्टार्स

यह भी पढ़े : अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न


यह भी पढ़े : अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’, 9 साल, 14 फिल्में


यह भी पढ़े : कैसे शुरू किया था मशहूर सिंगर सोनू ने अपना सफर


यह भी पढ़े : क्या आपने देखी पूनम ढिल्लन की बेटी की गॉर्जियस तस्वीरें


यह भी पढ़े : आज भी इनकी खूबसूरती के कायल हैं लोग