​प्रियंका ने 15 अगस्त पर पहना कुछ ऐसा, फैंस बोले भारत वापस मत आना

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 17 अगस्त 2017, 2:42 PM (IST)

इन दिनों सोशल मीडिया पर स्टार्स का टोल होना कोई नई बात नहीं है। आज की स्टार्स के फैंस को कोई बात नहीं पसंद आती है तो उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। कुछ ऐसा ही प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ। बता दें कि 15 अगस्त को प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वो तिरंगे के तीन रंगों वाली चुन्नी ओढ़ रखी हैं लेकिन इसके अलावा उन्होंने कोई ट्रेडिशनल ड्रेस नहीं पहनी थी। जो लोगों का रास नहीं आया। 15 अगस्त पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, IndependenceDay #Vibes #MyHeartBelongsToIndia #happyindependencedayindia #jaihind इस वीडियो में प्रियंका व्हाइट टॉप और शॉर्ट जीन्स पहने थी। प्रियंका चुन्नी के रूप में तिरंगे झंडे को लपेटे थी। यह बात उनके फॉलोअर्स को पसंद नहीं आई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्हें तत्काल ट्रोल किया जाने लगा। उनसे कहा गया कि उन्हें इस मौके पर साड़ी पहननी थी। उन पर तिरंगे झंडे के अपमान के आरोप भी लगाए गए। कुछ इस तरह के कमेंट लिखे गए।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हो इससे पहले भी वो ट्रोल हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - 5 ऐसे गीत, जिन्हें बार-बार सुनना चाहेंगे और गुनगुनायेंगे

मई में जब उन्होंने बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, भी उनकी ट्रोलिंग हुई थी। इस दौरान प्रियंका को यह कहकर ट्रोल किया गया था कि उन्हें इस तरह की ड्रेस पहननी चाहिए थी, जिससे उनकी टांगें ढकी रहें।

ये भी पढ़ें - इसे कहते हैं ग्लैमरस Mom, रेड कॉर्पेट पर भी नहीं छोड़ा ऐश ने अराध्या हाथ

प्रियंका इस समय अपने अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग के लिए अमेरिका में हैं। इसके अलावा वो जल्द ही दूसरी हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें - तो यह कारण था जिसकी वजह से टूट गई थी करिश्मा की अभिषेक से शादी