काइली मिनोग लंच डेट पर अनजान शख्स के साथ दिखीं

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 13 अगस्त 2017, 1:25 PM (IST)

गायिका काइली मिनोग हाल ही में एक शख्स के साथ नजर आईं। काइली अपने पूर्व मंगेतर जोशुआ सैसे से अलग होने के बाद इस तरह अन्य शख्स के साथ नजदीकियां बढ़ाती दिखाई दी हैं। काइली का जोशुआ से छह महीने पहले अलगाव हो गया था। वेबसाइट डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, काइली इस शख्स के साथ काफी खुश थीं। यह जोड़ा शुक्रवार को इटैलियन रेस्तरां में शराब पीते नजर आया था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस दौरान काइली ने स्टोनवाश डंगरी और उसके नीचे सफेद रंग की टीशर्ट पहनी हुई थी जबकि उस शख्स ने भूरे रंग की टीशर्ट और सफेद ट्राउजर पहनी हुई थी।



-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अश्वेत महिलाएं पाती हैं कम मेहनताना: वियोला डेविस