उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की तबीयत बिगड़ी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 अगस्त 2017, 6:52 PM (IST)

ऊना। हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश अग्निहोत्री को बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें शुक्रवार शाम को ऊना अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल अब उनकी हालत ‌में सुधार बताया जा रहा है। ऊना के सीएमओ प्रकाश दड़ोच ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब उनकी हालत में काफी सुधार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे