हजयात्रा-2017 : पहली उड़ान से 215 यात्री हज के लिए रवाना

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 अगस्त 2017, 3:12 PM (IST)

जयपुर। हज यात्रा 2017 की पहली फ्लाइट को शनिवार सुबह 11 :40 बजे टर्मिनल-1 से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रथम दिन 215 यात्री हज के लिए रवाना हुए। सभी यात्रियों को उड़ान भरने के समय से 48 घंटे पहले हज हाउस में रिपोर्टिंग करनी होगी।

इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, नगर न्यास मंत्री युनुस खान, चैयरमेन हज कमेटी अमीन पठान, वक्फ विकास परिषद के चेयरमैन सगीर अहमद, वक्फ बोर्ड के चैयरमेन अबू बकर नकवी, मदरसा बोर्ड चैयरमेन मेहरुन्नीसा, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, विधायक, राजस्थान राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्य व जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे