रोहतक में हरियाणा स्वर्ण जयंती दौड़ का आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 अगस्त 2017, 2:52 PM (IST)

रोहतक। हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत शनिवार को रोहतक में दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में रोहतक पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। स्वर्ण जयंती दौड़ में रोहतक के एसपी पंकज भी दौड़े। इस दौड़ का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

हरियाणा स्वर्ण जयंती दौड़ की शुरूआत रोहतक के डी पार्क से हुई। एसपी पंकज नैन ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद वे खुद भी दौड़ में शामिल हुए। यह दौड़ शहर के प्रमुख स्थानों से होती हुई पुलिस लाइन मैदान में संपन्न हुई, जहां एसपी ने पुलिस कर्मचारियों को स्वास्थ्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक व्यायाम आवश्यक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे