नेहा धूपिया का हुआ एक्सीडेंट, मदद की बजाय तस्वीरें ले रहें फैंस

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 अगस्त 2017, 11:20 AM (IST)

बॉलीवुड की अभिनेत्री नेहा धूपिया का एक्सीडेंट हो गया। लेकिन आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि लोग मदद करने के बजाय तस्वीरें क्लिक करने में लगे हुए थे। फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया की गाड़ी का चंडीगढ़ में एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि वह सुरक्षित हैं लेकिन वहां उपस्थित लोग नेहा धूपिया की सहायता करना जरूर न समझकर उनके साथ सेल्फी लेने ओर फोटो किल्क करना ज्यादा जरूरी लगा। आपको बता दें कि, नेहा धूपिया अपने शो ‘नो फिल्टर नेहा’ के दूसरे भाग की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ आई हुई थी। यह एक्सीडेंट होने के चलते सड़क पर बड़ा जाम लग गया था, जिससे नेहा आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। नेहा धूपिया और उनकी टीम में किसी को भी कोई भी चोट नहीं आई है लेकिन नेहा धूपिया ने कंधे में दर्द की शिकायत की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

घटनास्थल पर उपस्थित प्रयत्क्षदर्शियों का मानना है कि नेहा धूपिया को देख लोग उनकी सहायता करने के बजाय सेल्फी और फोटोग्राफ मांगने लगे। जानकारी के मुताबिक नेहा धूपिया मुंबई के लिए रवाना हो गई थी। जल्द नेहा धूपिया का यह शो आएगा। उनके इस शो का पिछला सीजन बहुत लोकप्रिय भी रहा था।

ये भी पढ़ें - बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप