रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने वाली दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 अगस्त 2017, 6:42 PM (IST)

जयपुर। राजधानी जयपुर में मालवीय नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्लैकमेल करने वाली दो शातिर महिलाआंें को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इंदिरा गांधी नगर में रहने वाले श्याम कुमार वाधवानी ने मालवीय नगर थाना में मामला दर्ज कराया था कि उसके भाई अर्जुन कुमार की मालवीय नगर में साडियों की दूकान है। इस पर दो महिलाएॅ साडी लेने आई थी। जान पहचान के दौरान साडियाॅ उधार में ली और अर्जुन कुमार को पैसे लेने अपने मानसरोवर स्थित अपार्टमेन्ट पर बुलाया।
जब अर्जुन उधारी लिए गए सामान के रूपए लेने गया तो महिलाओं ने उसे धमकाया। साथ ही उन्होंने रोज-रोज रूपये का तकादा करने पर अर्जुन के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। बाद में दोनों शातिर महिलाऐं सारिका भट्ट और पूनम कंवर ने अर्जुन कुमार के घर आकर जोर-जोर से हंगामा कर दिया। इस पर दोनों ने पीड़ित से बलात्कार का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर खाली स्टाम्प पर हस्ताक्षर करा लिए और फोन कर फंसाने की धमकी देने लगी। इस पर पीड़ित ने थाना में मामला दर्ज कराया।
बाद में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों शातिर महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों महिलाएं पहले भी इसी तरह का गिरोह बनाकर लोगांे को फंसाने का काम कर चुकी है। जिन्हें ैव्ळ ने गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे