बाघ के हमले से महिला की मौत, लोगों ने किया हाईवे जाम

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 अगस्त 2017, 6:14 PM (IST)

पीलीभीत। जिले में लगातार होती बाघ के हमलों में मौत ने आज ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा ही दिया। आज जोशी कॉलोनी में बाघ के हमले में एक महिला की मौत की सूचना लोगों को मिली। हालांकि वन अधिकारियों ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन इस सूचना के बाद दर्जन भर गावों के हजारों ग्रामीणों ने एनएच 30 पर जाम लगा दिया जिस कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों में इतना ज्यादा गुस्सा था कि आक्रोशित ग्रामीणों ने बीजेपी विधायक संजय गंगवार के होर्डिंग्स तक फाड़ डाले। उनके विरुद्ध नारे भी लगाए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ग्रामीणों ने थाना अमरिया क्षेत्र के माधोपुर चौराहे पर एनएच को अबरुद्ध कर दिया। वन संरक्षक वी के सिंह ने कहा कि महिला को निवाला बनाये जाने की पुष्टि नहीं हुई है। उसके बाद इस समाचार को अफवाह बताया गया। बाघ की दहशत से निजात दिलाने के नाम पर पीलीभीत में वन विभाग के अफसरों का जमावड़ा बढ़ गया है। प्रमुख वन संरक्षक एस पी उपाध्याय भी यहां पंहुचने वाले है। वहां जमा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरा इलाका एक पुलिस छावनी में बदल गया है।

ये भी पढ़ें - श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके