शहर भाजपा ने बाढ़ पीडि़तों के लिए रवाना किया राहत सामग्री का ट्रक

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 अगस्त 2017, 5:15 PM (IST)

जयपुर। जयपुर शहर भाजपा ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय से बाढ़ राहत सामग्री को ट्रक के माध्यम से राजस्थान प्रदेश के बाढ़ पीडि़त जिलों में रवाना किया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झंडी दिखाकर ट्रक को रवाना किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सरकार के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बाढ़ ग्रस्त जिलो के नागरिकों की मदद मे खड़े होने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा केवल राजनीति करने वाली पार्टी ही नही है। बल्कि इसके कार्यकर्ता देश के लिए हर समय हर सम्भव कार्य करने को तत्पर रहते है और जब-जब देश पर चाहे केसी प्राकृतिक विपदा आई हो या अन्य कोई परेशानियां आई हो तो पार्टी के कार्यकर्ता हर समय देश के लिए तैयार खड़े रहते है। पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए देश ही सर्वोपरि है।
शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री के इसी आह्वान पर जयपुर शहर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पिछले 3 दिन मे शहर में से अपने-अपने घरों से और पार्टी समर्थको के सहयोग से 2100 पैकेट खाद्य सामग्री के एकत्रित किए। इस खाद्य सामग्री के एक पैकेट मे 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, 2 किलो चीनी, 1 किलो दाल, 1 किलो नमक, 100 ग्राम मिर्ची, 100 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम धनिया, 500 एम.एल तेल, 250 ग्राम चाय, 5 पैकेट बिस्कुट, 1 पैकेट मोम्बत्ती, 1 पैकेट माचिस जो की लगभग 13 किलो सामग्री होती है।
आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


आगे तस्वीरों में देखें...



ये भी पढ़ें - ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!


आगे तस्वीरों में देखें...



ये भी पढ़ें - लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके


आगे तस्वीरों में देखें...



ये भी पढ़ें - ताना मारने पर बसाया था यह शहर



ये भी पढ़ें - गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां