दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 अगस्त 2017, 2:12 PM (IST)

नई दिल्ली | राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को सभापति एम. वेंकैया नायडू ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य सांसदों ने उनका स्वागत किया और उम्मीद जताई कि वह बेहतर तरीके से सदन का संचालन कर सकेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। महाजन ने कहा कि मानसून सत्र की शुरुआत 17 जुलाई को हुई थी और इस दौरान इसमें 19 बैठकें हुईं और 71 घंटे काम हुए।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन का 30 घंटे का समय व्यवधानों व स्थगनों के कारण बर्बाद हुआ। सदन ने अपने कार्य को पूरा करने के लिए करीब 10 घंटे 36 मिनट का अतिरिक्त समय दिया।

मानसून सत्र में सदन में 17 विधेयक पेश किए गए और 14 पारित हुए।

महाजन ने सदन को चलाने में सहयोग देने के लिए सदस्यों को धन्यवाद दिया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इससे पहले सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एम. वेंकैया नायडू का राज्यसभा के सभापति के तौर पर स्वागत किया और कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना उन्हीं की देन है। मोदी ने कहा, "वह देश के पहले उपराष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ। वेंकैया जी बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि राज्यसभा कैसे काम करता है।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...