शहर भाजपा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भेजेगी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 अगस्त 2017, 12:40 PM (IST)

जयपुर। जयपुर शहर भाजपा ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय से बाढ़ राहत सामग्री को ट्रकों के माध्यम से राजस्थान प्रदेश के बाढ़ पीडि़त जिलों में भेजेगी। भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि जयपुर शहर के सभी 91 वार्डों से पार्टी कार्यकताओं ने अपने स्तर पर इक्कीस सौ पैकेट सूखी खाद्य सामग्री भेजने का संकल्प लिया था। इसके तहत प्रत्येक पैकेट में पांच किलो आटा, 2 किलो चावल, 2 किलो चीनी, 1 किलो दाल, 1 किलो नमक, 100 ग्राम मिर्ची, 100 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम धनिया, 500 एम.एल तेल, 250 ग्राम चाय, 5 पैकेट बिस्कुट, 1 पैकेट मोम्बत्ती, 1 पैकेट माचिस जो की लगभग 13 किलो सामग्री होती है, के पैकेट तैयार किए गए हैं। इन ट्रको के साथ शहर भाजपा के कार्यकर्ता जा रहे हैं जो कि बाढ़ ग्रस्त जिलों की पार्टी ईकाई को यह राहत सामग्री उपलब्ध कराएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे