पंचतत्व में विलीन हुए सांसद सांवरलाल जाट

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 अगस्त 2017, 5:59 PM (IST)

अजमेर। सांसद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष प्रो. सांवरलाल जाट की अंत्येष्टि गुरुवार को उनके गांव गोपालपुरा (भिनाय) में राजकीय सम्मान के साथ की गई। उनके बड़े बेटे रामस्वरूप लांबा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अत्यंष्टि के दौरान स्थानीय सहित आसपास के इलाकों से भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा, सांवरलाल अमर रहेगा जैसे नारे गूंजते रहे।

अंत्येष्टि में भाग लेने एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट सहित कांग्रेस एवं भाजपा के नेता, मंत्री, विधायक एवं हजारों कार्यकर्ता भी पहुंचे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

जाट का बुधवार सुबह सवा छह बजे दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। उन्हें 22 जुलाई को हार्टअटैक आया था। इसमें उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया था। उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद एम्स रैफर किया गया था। जहां उन्होंने बुधवार सुबह अंतिम सांस ली।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे