डोकलाम: 100 मीटर पीछे हटने को तैयार चीन, भारत बोला 250 मी. पीछे हटे..

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 अगस्त 2017, 3:48 PM (IST)

नई दिल्ली। डोकलाम मुद्दे को लेकर भारत को पिछले कई दिनों से धमकी दे रहा चीन अब पीछे हटने को तैयार हो गया है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी डोकलाम के विवादित प्वाइंट से 100 मीटर पीछे हटने को तैयार है। वहीं भारत उसे 250 मीटर पीछे हटाने पर अडा हुआ है। वहीं चीनी मीडिया डोकलाम को लेकर लगातार भारत को धमकी दे रहा है। ज्ञातव्य है कि चीनी मीडिया भारत को कई बार धमकी भरे लहजे में कह चुका है कि भारत को डोकलाम से अपनी सेना हटा लेनी चाहिए, नहीं तो उसे युद्ध झेलना पडेगा। ज्ञातव्य है कि हाल ही में चीनी मीडिया ने डोकलाम को लेकर कहा था कि भारत के साथ सैन्य संघर्ष की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं चीन ने उत्तराखंड में घुसपैठ करने की धमकी भी दी है।

अब तक युद्ध का राग अलाप रही चीनी सेना अब डोकलाम के विवादित प्वाइंट से 100 मीटर तक पीछे हटने को तैयार हो गई है लेकिन भारत चाहता है कि चीनी सेना 250 मीटर तक पीछे हटे। भारत की ओर से कहा गया है कि चीनी सेना विवादित प्वाइंट से 250 मीटर पीछे हटे, उसके बाद ही भारतीय सेना पीछे जाएगी।

वहीं चीनी सेना का कहना है कि चीन विवादित प्वाइंट से 100 मीटर पीछे हटने को तैयार है इसलिए भारत को अपनी पूर्व पोजिशन पर जाना चाहिए। ज्ञातव्य है कि पहले चीनी सेना ने भी साफ कह दिया था कि वह किसी भी कीमत पर डोकलाम से पीछे नहीं हटेगी।

डोकलाम पर चीन की विरोधाभाषी रिपोर्ट:


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

डोकलाम पर चीन की विरोधाभासी रिपोर्ट एक साथ सामने आई है। पहली रिपोर्ट में कहा गया है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने डोकलाम पर 80 टेंट लगा दिए हैं। जहां चीनी सेना ने टेंट लगाया है, वह स्थल उत्तर डोकलाम के पोस्ट डोलाम पठार से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। इस इलाके में चीनी सैनिकों की संख्या आठ सौ से कम है। चीन ने डोकलाम के विवादित इलाके में 350 भारतीय सैनिकों के मुलाबले करीब 300 पीएलए सैनिक तैनात किए हैं।

ये भी पढ़ें - धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें