इतना छोटा सोने का झंडा कि सूई के छेद से निकल जाए

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 अगस्त 2017, 11:34 AM (IST)

उदयपुर। देश 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाने जा रहा है। आजादी के इस जश्न को और अधिक सुनहरा बनाने के लिए उदयपुर के सूक्ष्म कलाशिल्पी इकबाल सक्का ने एक प्रयास किया है। सक्का ने सूक्ष्म भारतीय तिरंगे झण्डे का मॉडल बनाया है। उन्हाेंने इसे गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने का दावा पेश किया है। अभी यह रिकॉर्ड कनाडा के नाम है।

सूक्ष्मदर्शी लेन्स से देखा जाने वाला यह इंडियन फ्लेग मात्र 0.5 मिलीमीटर का है, जो सबसे पतली 12 नंबर की सूई के छेद से आसानी से निकाला जा सकता है। सक्का ने महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि विश्व के सबसे छोटे सोने के तिरंगे झण्डे की कृति को राष्ट्रीय संग्रहालय (भारत सरकार) नई दिल्ली में रखा जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे