भाग्य बदलने के लिए इन सरल उपायों से जोड़ो अपना नाता

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 09 अगस्त 2017, 4:50 PM (IST)

इस भागदौड़ भरी जिंदगी ने इंसान का सुकून छीन लिया है। अपनी जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करने के लिए दिन-रात एक किए जा रहे हैं। हालांकि काफी कर्मशील होने के बावजूद कई बार किस्मत दगा दे जाती है। ऐसे में निराशा घर कर जाती है। हम आपसे कहना चाहते हैं कि मेहनत करना नहीं छोड़े, लेकिन भाग्य बदलने के लिए ये कुछ सरल उपाय भी अपनाए जा सकते हैं।

रोजाना सुबह उठते ही देखें हथेलियां

रोजाना सुबह उठते ही सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ देर देखकर 3-4 बार चेहरे पर फेरें। मान्यता है कि हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती व नीचे के भाग (मणि बंध) में भगवान विष्णु का स्थान होता है।

पहली रोटी गाय को दें

गाय में सभी देवी-देवताओं का निवास माना गया है। रोजाना भोजन के लिए बनाई गई पहली रोटी गाय को दें। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं।

चीटियों को डालें आटा

रोजाना चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डालें। ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का क्षय होगा और पुण्य कर्म उदय होंगे।

देवताओं को अर्पित करें फूल

घर में स्थापित देवी-देवताओं को रोजाना ताजे फूलों से सजाना चाहिए। सच्चे मन से फूल अर्पित करने से भगवान खुश होते हैं। स्नान के बाद तोड़े गए फूल ही भगवान को चढ़ाना चाहिए।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सुबह करें झाड़ू-पोछा, शाम को बचें

लक्ष्मीजी की कृपा के लिए घर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। रोजाना सुबह झाड़ू-पोछा करें। सूर्यास्त के बाद ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।

मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं


घर के आस-पास कोई ऐसा तालाब, झील या नदी का चयन करें, जहां बहुत सी मछलियां हों। यहां रोज जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं।

माता-पिता का आशीर्वाद लें


घर से निकलने से पहलेे माता-पिता और अन्य बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। इससे आप पर आने वाला संकट टल जाएगा और आपके काम बनते चले जाएंगे।

पीपल पर जल चढ़ाएं

स्नान के बाद पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। मान्यता है कि पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। रोज उपाय करने से शुभ फल मिलता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता को उपदेश देते हुए खुद को पेड़ों में पीपल बताया था।

ये भी पढ़ें - मूलांक से जानें बच्चों के करियर की दिशा