कैसे शुरू किया था मशहूर सिंगर सोनू ने अपना सफर

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 29 जुलाई 2017, 5:22 PM (IST)

सोनू निगम भारतीय पाश्र्व गायक जो कि हिन्दी और कन्नड़ फिल्मों में गाने गाते हैं। उन्होंने कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए हैं जिसमें मणिपुरी, गढ़वाली, ओडि़या, तमिल, असामीज, पंजाबी, बंगाली, मलयालम, मराठी, तेलगु और नेपाली शामिल हैं। उनके भारतीय पाॅप एल्बम भी रिलीज हुए हैं और उन्हें कुछ फिल्मों में अभिनेता के तौर पर भी काम किया है। वे पुरूषों में उदित नारायण के बाद ऐसे गायक रहे हैं जिन्होंने सबसे लंबे वक्त तक हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है। उनकी आवाज का जादू कुछ ऐसा हैं कि इसने पूरे देश में उनकी गायकी का लोहा माना और वे हर वर्ग के लोगों की पसंद बन गए।


पृष्ठभूमि
सोनू का जन्म एक कायस्थ परिवार में फरीदाबाद में हुआ था। उन्होंने अपनी गायकी का करियर 4 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था जब उन्होंने एक स्टेज पर आकर अपने पिता अगम निगम के साथ मोहम्मद रफी के गाने ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाने को गाना शुरू कर दिया। उसके बाद से वे अपने पिता के साथ शादियों और पार्टियों में गाने लगे। 19 साल की उम्र में वे गायकी को अपना करियर बनाने के लिए अपने पिता के साथ मुंबई आ गए। उन्होंने हिन्दुस्तानी क्लासिकल गायक उस्ताद गंलाम मुस्तफा खान से प्रशिक्षण लिया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शादी
उनकी शादी 15 फरवरी 2002 में मधुरिमा से हुई थी जो कि बंगाली परिवार से हैं। उनका एक लड़का भी हैं जिसका नाम निवान निगम है।

करियर

करियर के शुरूआती दिनों में मुंबई में उन्होंने काफी संघर्ष किया। बाद में टी सीरीज के प्रमोटर गुलशन कुमार ने उन्हें बड़ी आडियंस तक पहुंचने का उन्हें मौंका दिया। प्लेबैक सिंगर के तौर पर उनका पहला फिल्मी गाना जानम फिल्म के लिए था जो कि आधिकारिक तौर पर रिलीज ही नहीं हुई। फिर वे रेेडियो काॅमर्शियल्स बनाने लगे और उसमें से कुछ में उन्होंने अभिनय भी किया। 1995 में वे पापुलर टीवी शो सा रे गा मा पा होस्ट करने लगे।

ये भी पढ़ें - कभी गाए थे प्यार के तराने, अब शक्ल देखना भी गंवारा नहीं

इसके बाद, उन्होंनेे फिल्म बेवफा सनम का गाना ‘अच्छा सिला दिया’ गाया। उन्होंनेे फिल्म बाॅर्डर में अनु मलिक द्वारा कम्पोज किए गए सांग ‘सन्देसे आते हैं’ को भी गाया जो कि काफी हिट हुआ और लोगों की जुबान पर चढ़ गया। वहीं फिल्म परदेस में ‘ये दिल’ गाने ने भी लोगों का दिल जीता। 1999 में टी सीरीज ने निगम का अल्बम दीवाना रिलीज किया, इसका संगीत साजिद वाजिद ने दिया था। सोनू ने हिन्दी की कई अन्य फिल्मों में भी गाने गाए और कई पुरस्कार जीतें। उन्हें फिल्म कल हो ना हो के टाइटल सांग और फिल्म अग्निपथ के गाने ‘अभी मुझमें कही’ के लिए काफी सराहना मिली। उन्होंने रोमांटिक, राॅक, सैड, देशभक्ति जैसी हर तरह की शैलियों के गाने गाए है।

ये भी पढ़ें - विनोद खन्ना की ये तस्वीर देख कर अपनी ही आंखों पर विश्वास कर पाना होगा मुश्किल

कम्पोजर के तौर पर
निगम ने सोलो कम्पोजर के तौर पर फिल्म सिंह साहब द ग्रेट का टाइटल सांग कम्पोज किया। उन्होंने फिल्म सुपर से उपर और जल के भी संगीत को कम्पोज किया है।
टेलीविजन

वे मशहूर टेलीविजन शो सा रे गा मा पा के होस्ट रहे हैं। उन्होंने 2002 में स्टार प्लस के टीवी शो किसमें कितना है दम को भी होस्ट किया है। निगम इंडियन आइडल के जज के भी रूप में अपना काम करते दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें - सोनाक्षी के लिए ऋतिक ने कही बड़ी बात, हैरान रह गए सब

वहीं वे अमूल स्टार वाॅयस आॅफ इंडिया में सेलिब्र्रिटी जज के रूप में दिखाई दिए। वे राहत नुसरत फतेह अली खान के साथ छोटे उस्ताद-दो देशों की एक आवाज में भी जज के तौर पर दिखाई दिए। वे संजय लीला भंसाली और श्रेया घोषाल के साथ सोनी पर प्रसारित हुए शो एक्स फैक्टर के भी जज रहे हैं।


ये भी पढ़ें - Shocking: सैफ की बेगम को अमिताभ बच्चन ने जबरन किया Kiss, फिर क्या हुआ?

अभिनय में भी आजमाया हाथ
निगम का अभिनय करियर बाल कलाकार के तौर पर फिल्म बेताब से शुरू हुआ। बाद में वे जाॅनी दुश्मनः एक अनोखी कहानी, काश आप हमारे होते और लव इन नेपाल जैसी फिल्मों में दिखे। इन सभी फिल्मों को ठीक-ठाक ही रेस्पांस मिला।


ये भी पढ़ें - 10 साल पहले अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी

विवाद
हाल ही में सोनू निगम अपने अजान वाले ट्वीट को लेकर सुर्खियों में थे। जिसमें कई लोगों ने उनका कड़ा विरोध किया था। सोनू के खिलाफ अपील खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला लाऊडस्पीकर पर टिप्पणी का है न कि अजान पर। हाई कोर्ट ने याची को फटकार लगाते हुए कहा कि मंदिर में घंटा बजाकर भगवान को यह बताने का प्रयास कि हम आपके द्वार आएं हैं क्या तर्कसंगत है। जो लोग रात को काम करते हैं और सुबह नींद पूरी करना चाहते हैं कोई लाऊडस्पीकर से कैसे उसकी नींद भंग कर सकता है। इस मामले में याचिका दाखिल कर सोनीपत निवासी आस मोहम्मद ने सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती दी।

ये भी पढ़ें - 10 साल पहले अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी

सिंगल बेंच ने सोनू निगम को क्लीन चिट देते हुए कहा था कि अजान को लेकर नहीं, बल्कि लाऊडस्पीकर को लेकर सोनू निगम ने ट्वीट किया था। लाऊडस्पीकर मुस्लिम धर्म का अभिन्न अंग नहीं है और न ही इस्लाम की स्थापना के समय लाऊडस्पीकर का वजूद था।

ये भी पढ़ें - पता है कितनी कीमती ड्रेस पहनती हैं शाहरूख की Princess सुहाना