Pics: महिला ने बछडे से रचाई शादी, पति की तरह करती है व्यवहार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 24 जुलाई 2017, 1:14 PM (IST)

कैटी। 21वीं सदी में दुनिया में ऐसे कई लोग है जो पुनर्जन्म और अंधविश्वास में भरोसा करते हैं। यदि आज के समय में कही से इस प्रकार की घटना सामने आई है तो वो चर्चा का विषय बन जाती है। सोशल मीडिया में इन दिनों कंबोडिया की एक बछडे और महिला की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। इंटरनेट पर सनसनी मचा रही तस्वीरो में दावा किया जा रहा है कि एक महिला ने बछडे से शादी रचाई है। खबरों के अनुसार महिला के घर आने वालों भीड लगी हुई है। लोगों में उत्सुकता है कि महिला से शादी होने के बाद एक बछड़ा में इंसानों के साथ कैसे रहता है और अब उस बछडे की देखभाल कैसी तरह से की जा रही है।

बौद्ध धर्म को मानने वाले लगभग सभी लोग पुनर्जन्म की अवधारणा पर भरोसा करते हैं। पूरी दुनिया में मौजूद बौद्ध अनुयाइयों का मानना है कि मरने के बाद इंसान की आत्मा किसी दूसरे शरीर में प्रवेश कर जाती है। यानी उनका प्रिय फिर से किसी रूप में जन्म लेता है। महिला का कहना है कि कुछ समय पहले उसके पति का इंतकाल हो गया और फिर अब बछड़े के रूप में आए हैं। महिला अब बछड़ा का वैसा ही व्यवहार करता है जैसे उसके पति जिंदा रहने पर करती थी। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, बछड़े से शादी करने वाली महिला का नाम किम हेंग है जो इस समय 74 साल की हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

महिला के घर आने वाले उनके रिश्तेदार यह मानकर बछड़े को दुलारते हैं और उसके खेलते हैं कि उनके बुजुर्ग रिश्तेदार फिर से बछड़े के रूप में वापस आ गए हैं। आपको बता दें कि यह घटना कंबोडिया के कैटी राज्य की है। महिला अब बछड़े को अपने रहने वाले घर में ही रखती हैं।

ये भी पढ़ें - ये छोटी अंगुली खोलती है कई राज

महिला ने जब से यह दावा किया है कि उनके पति का जन्म बछड़े के रूप में हुआ है लोगों का उनके घर आने वालों का तांता लगा है। खबरों के अनुसार महिला के घर में रोज करीब 100 लोग उस बछड़े को देखने आते हैं जिससे महिला ने शादी की है।

ये भी पढ़ें - शहरों के ऎसे नाम सुनकर रोक ना पाएंगे हंसी

बताया जा रहा है कि यह बछड़ा मार्च में पैदा हुआ था और अब पांच महीने का है। कंबोडिया में 95 फीसदी आबादी बौद्ध धर्म को मानने वालों की है। यहां के लोगों का पुनर्जजन्म में पूरा विश्वास है। महिला और उसके घरवाले बछड़े को रोज नहलाते हैं और लकड़ी से बने एक खास घर में उसके सोने के लिए बिस्तर लगाते हैं।

ये भी पढ़ें - तस्वीरों में देखें,धरती पर मौजूद 20 खूबसूरत रास्ते

बिस्तर में गद्देदार तकिए भी रखे जाते हैं। बछड़े के घर में कहीं भी घूमने पर पाबंदी नहीं है क्योंकि घर वालों का मानना है कि उनके घर के मुखिया फिर से वापसी हुई है।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में मूर्तियां बोलती हैं, वैज्ञानिक भी हैं हैरान

बछड़े से शादी करने वाली महिला का नाम किम हेंग है जो इस समय 74 साल की हैं।

ये भी पढ़ें - कहीं पानी के ऊपर से गुजरता है पुल तो कहीं पहाडों को...