आधार कार्ड पर्स में रखने की झंझट से मिला छुटकारा, लॉन्च हुआ mAadhaar App

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 जुलाई 2017, 3:29 PM (IST)

डिजिटल इंडिया को प्रोमोट करने के उद्देश्य से सरकार ने mAadhaar App लॉन्च किया है। ये जानकारी शेयर की गई है, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) आधार के आधिकारिक ट्विटर से दी। अब यह एंड्राइड प्लेटफार्म पर काम करेगा। इस App को यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने बनाया है। इस एप में यूजर की फोटो, बेस नंबर, नाम, डेट ऑफ बर्थ, लिंग और घर का पता होगा। इस एप को आप गूगल प्ले से ले सकते हैं। #mAadhaar ट्वीट से इसकी जानकारी दी गई है। अब आपको अपना आधार कार्ड अपने पर्स में रखने की जरूरत नहीं अब आप अपने स्मार्टफोन में अपना आधार लेकर चल सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यहां यह भी बताया गया है कि यह सिर्फ उन यूजर्स के लिए ही है जिनका मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर है। यह एप फिलहाल बीटा वर्जन में है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें बॉयोमेट्रिक लॉकिंग फीचर दिया गया है। लॉक करने पर यूजर ही इसे अनलॉक कर सकता है। यही नहीं इसमें TOTP का भी ध्यान रखा गया है। इसमें टाइम बेस्ड वन टाइम पासर्वड जेनरेट होगा।

ये भी पढ़ें - आपका मनपसंद घर ढूंढने में मदद करेंगे ये 5 एप्स