ड्यूटी पर मोबाइल यूज करने से मना किया तो जवान ने मेजर को मारी गोली, मौत

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 जुलाई 2017, 2:09 PM (IST)

श्राीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में सेना के एक जवान ने अपने मेजर को ही गोली मार दी। घटना में मेजर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी जवान ड्यूटी पर मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था। मेजर ने जब उसे ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करने से मना किया तो उसने मेजर को गोली मार दी। घटना बारामूला जिले की है। जानकारी के अनुसार मोबाइल को लेकर जवान और मेजर में झगडा शुरू हो गया।

दोनों के बीच धक्का मुक्की में जवान का मोबाइल नीचे गिर गया और वह टूट गया। इससे जवान को गुस्सा आ गया और उसने मेजर को गोली मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नियंत्रण रेखा से सटे उडी सेक्टर में एक जवान ने 8 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर शेखर थापा की गोली मारकर हत्या कर दी। नाराज जवान ने अधिकारी पर कई गोलियां चलाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बताया जा रहा है कि जवान ने मेजर को पीछे से आकर एके-47 से 5 गोलियां मारी। सेना ने पूरी घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिस जगह मेजर तैनात थे, वह जगह एलओसी के बेहद नजदीक है। सेना के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है और मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

ये भी पढ़ें - यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा