मस्जिद में महिला ने खुद को उड़ाया, 12 लोगों की मौत

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 जुलाई 2017, 9:02 PM (IST)

अबुजा। नाइजीरिया के माइदुगुरी शहर में सोमवार को एक मस्जिद को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एफे न्यूज ने बताया कि स्थानीय मीडिया रपट के मुताबिक, हमले को एक महिला ने अंजाम दिया, जिसने खुद को मस्जिद के अंदर उड़ा लिया। आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन बोको हरम ने ली है।

इस शहर में एक सप्ताह से भी कम समय में आत्मघाती हमलावरों द्वारा यह पांचवा हमला है। इससे पहले 14 जुलाई को महिला आतंकियों द्वारा लगभग एक साथ किए गए चार हमलों में 19 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे