दही से आपकी त्वचा में नई रंगत व चमक आती है। दही के साथ आप बेसन या चोकर मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं। इस प्रकार दही का एक गुणकारी सौंदर्य प्रसाधन के रूप में प्रयोग कर आप अपनी त्वचा में निखार ला सकती हैं। अगर आपको अपनी उम्र छुपानी हो तो अपने चेहरे को एकदम दमकता हुआ सा बना लें। कॉस्मेटिक्स से आपके चेहरे की रंगत कुछ समय के लिए बरकरार रह सकती है लेकिन घर में मौजूद प्राकृतिक दही को चेहरे पर लगाने से उसकी रंगत हमेशा बरकरार बनी रहेगी। त्वचा की रंगत निखारने में दही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। दही खाना ना केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि इसे शरीर पर उबटन या किसी फेस पैक में मिला कर भी लगाया जा सकता है। तो ऐसे में चलिये जानते हैं दही का त्वचा पर निखार किस प्रकार से होता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुंहासे से छुटकारा पाएं
दही में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते
हैं। पिंपल से छुटकारा पाने के लिये दही को सीधे चेहरे पर लगाएं और इसे
आधे घण्टे के बाद धो लें।
सिंपल दही कुछ मात्रा में लें और कोमल हाथों
से अपनी त्वचा को रब करें यह प्रक्रिया कम से कम 10-15 मिनट तक करने के बाद
ठंडे पानी से स्किन को साफ कर लें।
ये भी पढ़ें - जानिए,जौ के पानी के चमत्कारिक फायदे...
झुर्रियां मिटाए
अगर उम्र से पहले ही झुर्रियों ने अपना प्रकोप फैलाना
शुरू कर दिया है तो इनकी रफतार को धीमा कर दें। झुर्रियों को प्राकृतिक
तरीके से कम करें जिसके लिये दही का फेस मास्क लगाएं। इसमें मौजूद लैक्टिक
एसिड मृत्य कोशिकाओं को दूर कर के पोर्स को टाइट करती हैं।
ये भी पढ़ें - जानिए कि आखिर क्या सुनना चाहती हैं लडकियां
रंग साफ करे
दही को आप किसी फेस पैक या फल के साथ मिला कर लगा सकती हैं
या फिर ऐसे ही दही को त्वचा पर लगाकर त्वचा को गुनगुने पानी से धोने से
आपकी त्वचा नर्म व मुलायम होती है।
ये भी पढ़ें - अगर आपका बेस्ट फ्रेंड लडका है तो....
फलों व सब्जियों का पैक लगाएं
एक कटोरी दही में आधी कटोरी गाजर, ककडी,
पपीता आदि मौसमी फलों का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा में निखार
आएगा। आप चाहे तो मौसमी सब्जियों के रस को भी दही में मिलाकर पैक तैयार कर
सकते हैं।
ये भी पढ़ें - जानिए:प्याज के 6 चमत्कारी गुणों के बारे में