सुपर हीरो के बाद भगवान शिव के रोल में नजर आएंगे ऋतिक

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 जुलाई 2017, 12:24 PM (IST)

बॉलीवुड में अपनी अलग और दमदार फिल्मों के लिए मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म में भगवान शिव का रोल रितिक रोशन को दिया है। जानकारी के मुताबिक फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने लेखक अमीश त्रिपाठी की मशहूर किताब द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा के राइट्स खरीदे हैं। भगवान शिव पर लिखी ये किताब काफी चर्चा में रही है। गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले करण जौहर के पास इस किताब राइट्स थे। उस समय भगवान शिव के रोल के लिए सलमान खान, रितिक रोशन, वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ जैसे सितोरों का नाम सामने आया था। लेकिन करण जौहर का ये सपना पूरा ना हो सका।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ऋतिक फिलहाल अपने परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियों का मजा ले रहे है साथ ही वे अपने इस नए रोल के लिए बहुत एक्ससाइटेड है। ऋतिक इस से पहले संजय लीला भंसाली के साथ 2010 में आई फिल्म गुजारिश में साथ काम कर चुके है।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आज भी कुंवारी हैं लेकिन क्यों