आसुस का स्मार्टफोन खरीदने पर जियो यूजर्स को मिलेगा...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 जुलाई 2017, 4:54 PM (IST)

ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस ने शाओमी की रणनीति को अपनाते हुए अपने ग्राहकों को अतिरिक्त 4जी डेटा मुहैया कराने के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। हालांकि, अतिरिक्त डेटा असूस के चुनिंदा स्मार्टफोन पर ही मिलेगा। रिलायंस जियो का यह ‘अतिरिक्त डेटा ऑफर’ सिर्फ जियो प्राइम मेंबर के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा असूस स्मार्टफोन की खरीदारी 16 जून की बाद की गई हो। Reliance Jio ने बताया है कि असूस के ग्राहकों को हर 309 रुपये या उससे महंगे रीचार्ज पर अतिरिक्त 4जी डेटा मिलेगा। यह ऑफर 10 रीचार्ज के लिए उपलब्ध होगा और इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है।

Asus ने अतिरिक्त 4जी डेटा के लिए मान्य हैंडसेट को तीन वर्ग में बांटा हैं- ग्रुप 1 में Asus Zenfone Selfie, Asus Zenfone Max, Asus Zenfone Live, Asus Zenfone Go 4.5, Asus Zenfone Go 5.0, और Asus Zenfone Go 5.5 जैसे हैंडसेट हैं। इन्हें हर रीचार्ज पर 3 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा मिलेगा।

ग्रुप 2 में Asus Zenfone 2, Asus Zenfone 2 Laser, Asus Zenfone 2 Laser 5.5, Asus Zenfone 3S Max, Asus Zenfone 3 Laser, Asus Zenfone 3 Max 5.2 और Asus Zenfone 3 Max 5.5 जैसे हैंडसेट शामिल हैं। ग्रुप 2 के हैंडसेट को हर रीचार्ज पर 5 जीबी 4जी डेटा मिलेगा।

कंपनी ने ग्रुप 3 में प्रीमियम हैंडसेट को रखा है। इसमें Asus Zenfone Zoom, Asus Zenfone 3 Deluxe, Asus Zenfone 3 Ultra, Asus Zenfone 3 5.2 और Asus Zenfone 3 5.5 शामिल हैं। इन फोन के साथ 10 रीचार्ज में कुल 100 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा ध्यान रहे कि यह ऑफर उन लोगों के लिए है जिनके पास जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे