यह शख्स चंद सेकंड में पी गया कई लीटर कोल्ड ड्रिंक, वीडियो वायरल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 09 जुलाई 2017, 1:52 PM (IST)

नई दिल्ली। चीन के लोग लाइव होकर अक्सर कुछ ऐसा करतब दिखाते है, जो सोशल मीडियां में चर्चा का विषय बन जाता है। सोशल मीडिया में इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है कि यह शक्स ऐसा कैसा कर सकता है। इस वीडियो को कई लोग देख चुके है। साथ ही कई लोगों ने इसे शेयर और लाइक भी किया है।

इस वीडियो में देखे सकते हैं कि एक शख्स करीब 5 लिटर कोल्ड ड्रिंक पी गया। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे यह शख्स पहले 2 लीटर के दो बोतलों को कुछ सेकंड में ही चट कर गया। इसके बाद उसने दो छोटे बोतलों को पीने के बाद विक्ट्री का साइन बनाया। वीडियो में आपको इस शख्स के पीछे सोडा की कई और बोतलें भी देखने को मिलेगी। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। कई लोग उसे ऐसा न करने की सलाह भी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इंटरनेट फेम पाने के लिए अभी हाल ही में चीन का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स को 50 कच्चे अंडे को पीता हुआ दिखाया गया था। उस युवक ने मात्र 17 सेकंड के भीतर 5 ग्लास में रखे कच्चे अंडे को पी गया था। इस कारनामें के बाद उसने विक्टरी साइन बनाकर खुशी जाहिर की थी।

ये भी पढ़ें - दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रोप ब्रिज