हां रिलेशनशिप में हैं सलमान! लेकिन किसके साथ?

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 जून 2017, 2:25 PM (IST)

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के बारे में हर कोई जानने को हमेशा उत्साहित रहता है। लेकिन आपको बता दें कि उनके बारे में जानना इतना आसान नहीं है बॉस। क्योंकि सलमान खुद अपने ही बारे में सबकुछ नहीं जानते हैं। हाल ही में सलमान से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ। जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। जी हां ये खुलासा सलमान के रिलेशनशिप को लेकर हुआ। हाल ही में एक वेबसाइट की खबर के अनुसार सलमान से पूछा गया कि, ‘क्या सलमान खान किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं?’ इस पर भाईजान ने जवाब दिया कि, ‘हां सलमान खान हमेशा रिलेशनशिप में रहे हैं।’

हालांकि उन्होंने अपना जवाब यहीं पर खत्म कर दिया। इसके आगे उन्होंने कुछ नहीं कहा और यह भी नहीं बताया कि वो किसके साथ रिलेशन में हैं लेकिन क्या सलमान खान ने एक ही लाइन में यह बता दिया है कि वो अपनी कथित रोमानियन गर्लफ्रेंड यूलिया वांतूर के साथ रिलेशन में हैं?


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हालांकि इसके बाद उन्होंने दूसरे सवाल का जवाब दिया, जिसमें उनसे पूछा गया था कि, ‘सलमान खान किस चीज से प्यार करते हैं’, इस पर सलमान खान का जवाब था, ‘सलमान खान ईमानदारी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं, इससे ज्यादा किसी चीज से नहीं।’


ये भी पढ़ें - हिन्दी सिनेमा के 15 पात्र, जिन्होंने दिए कुछ गंभीर जीवन लक्ष्य

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के प्रामेशन में व्यस्त है। इस ​सिलसिले में वो कभी टीवी शो या प्रेस कांफ्रेंस का हिस्सा बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान सलमान से जुड़े कई खुलासे भी हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें - विनोद खन्ना की ये तस्वीर देख कर अपनी ही आंखों पर विश्वास कर पाना होगा मुश्किल