वन मंत्री ने किया वन कुटीर का लोकार्पण

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 जून 2017, 12:28 PM (IST)

धर्मशाला। वन एवं मत्स्य पालन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने धर्मशाला के समीप कालापुल में मध्य हिमालय जलागम विकास परियोजना के तहत निर्मित वन कुटीर का लोकार्पण किया। 45 लाख रुपये की लागत से पूर्व निर्मित निर्माण प्रणाली से बनी यह कुटीर विभिन्न संस्थानों से जुडे़ कार्यक्रमों के आयोजन स्थल के तौर पर तो उपयोगी होगी ही, साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी इससे लाभ मिलेगा। इस दौरान वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वन संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं जिसके चलते प्रदेश के हरित आवरण में वृद्धि हुई है। उन्होंनेे कहा कि सरकार विभाग में पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता के लिए प्रतिबद्ध है। 31 मार्च, 2018 तक प्राथमिकता के आधार पर विभाग में क्रियाशील सभी रिक्त पदों को भर लिया जाएगा। इस दौरान वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में इस कुटीर के निर्माण के लिए वन मंत्री का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय परियोजना निदेशक डा. पवनेश शर्मा ने वन मंत्री व वन निगम उपाध्यक्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अरण्यपाल वन्य जीव ओपर सोलंकी, मुख्य परियोजना निदेशक सुरेश कुमार, अरण्यपाल प्रदीप ठाकुर, वन निगम के निदेशक एस.के मुसाफिर, डी.डब्ल्य.ूडी.ओ सुभाष पराशर, जिला वन अधिकरी प्रदीप कुमार, उपमंडलीय प्रबंधक रघुराम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे