आखिर क्यों अनुष्का से परेशान हैं शाहरूख खान, यहां है वजह

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 जून 2017, 12:22 PM (IST)

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का तीसरा मिनी ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘जब हैरी मेट सेजल’ का कई मिनी ट्रेलर रोजाना ही रिलीज किया जा रहा हैं इससे लगता हैं कि यह शाहरूख का फिल्म प्रमोशन करने का नया आइडिया है। खैर फिल्म का तीसरा मिनी ट्रेलर अभी कुछ देर पहले ही रिलीज किया गया है जो बहुत ही फनी है। ट्रेलर में आप देखा सकते हैं कि शाहरुख खान अनुष्का शर्मा से परेशान हो चुके है। परेशान भी इतने कि उन्होंने अनुष्का की गुजराती भाषा भी सिख ली है। ट्रेलर में दोनों में बीच की केमेस्ट्री बहुत ही बढ़िया देखने को मिल रही है।

सोमवार के दिन जो ट्रेलर रिलीज किया गया था उसमे पता चलता है कि अनुष्का शर्मा फिल्म में वकील है क्योकि वे शाहरुख से एक ऐसा बॉन्ड साइन करवा रहीं है जिसमे ये लिखा हुआ कि, अगर गलती से दोनों में सेक्स हो जाता है तो शाहरुख को किसी भी तरीके का कोई खर्चा देने की जरूरत नहीं है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वहीं पहले 30 सेकेंड के ट्रेलर में फिल्म के एक्टर्स का परिचय कराया जाएगा। इम्तियाज अली के निर्देशित में बनी ‘जब हैरी मेट सेजल’ एक पंजाबी लड़के और एक गुजराती लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में शाहरुख को पंजाबी लड़के और अनुष्का को गुजराती लड़की की भूमिका में देखा जाएगा।


ये भी पढ़ें - 44 M-A जया ने कही सिर्फ एक बात और अलग हो गए ​अमिताभ-रेखा

फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का पहला मिनी ट्रेलर आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल मैच में लॉन्च किया था। गौरतलब हो कि शाहरुख ने कुछ समय पहले ट्वीट कर बताया था कि वो भारत-पाक मैच और उनकी आने वाली फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का मिनी ट्रेलर लॉन्च के लिए ही बहुत एक्साइटेड थे। ट्रेलर बहुत ही ज्यादा फनी था और अनुष्का का गुजराती एक्सेंट कमाल का था। ट्रेलर में हैरी, सेजल को कहते नजर आ रहे थे कि उनका केरेक्टर खराब है, वो लड़कियों को बुरी नजरों से देखते हैं।

ये भी पढ़ें - सोनाक्षी के लिए ऋतिक ने कही बड़ी बात, हैरान रह गए सब