रमजान पर गूगल का मुसलमानों को तोहफा, किब्ला फाइंडर किया लांच

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 जून 2017, 3:17 PM (IST)

नई दिल्ली। रमजान के मौके पर मुसलमानों को गूगल ने एक खास गिफ्ट दिया है। गूगल ने मुसलमानों की उस समस्या का समाधान कर दिया है जो उनको दूसरी जगहों पर किब्ला ढूंढने में होती थी। इसके लिए गूगल ने Qibla Finder लॉन्च किया है। आपको बता दें कि मुस्लिम लोग को कई बार कहीं दूसरी जगह नमाज पढ़ने के लिए किब्ला ढूंढते हैं। इसके लिए या तो वो दूसरे लोगों से पूछते हैं या फिर Compass के प्रयोग से ही वहां पहुंच पाते थे। ऐसे में गूगल का यह Qibla Finder फीचर उनका मददगार साबित हो सकता है।

गूगल की माने तो अब स्मार्टफोन के जरिए भी नमाज के लिए किब्ला ढूंढा जा सकता है। Qibla Finder एक वेब ऐप है जो ऑग्मेंटेड रियलिटी और स्मार्टफोन कैमरे को प्रयोग करके आपको किब्ला की जगह बताएगा या फिर स्थिति से अवगत कराएगा। इस लिंक पर क्लिक करके किब्ला फाइंडर यूज किया जा सकता है।

गूगल ने इस सर्विस को गुरूवार से ही लोगों के लिए शुरू कर दिया है जो रमजान के बाद भी जारी रहेगी। इसके अलावा गूगल के रमजान हब नाम के इस स्पेशल पेज पर क्लिक करके कंपनी की दूसरी सर्विसेज के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। गूगल के अनुसार इस पेज पर यूट्यूब की स्पेशल प्लेलिस्ट भी है, जहां इफ्तार रेसिपीज के बारे में बताया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे