मात्र 16 वर्ष की आयु में राजकपूर की डूबती नाव को डिंपल ने दिया था सहारा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 25 सितम्बर 2017, 12:22 PM (IST)

राज कपूर की ‘बॉबी’ से रातों रात सफलता की बु​लंदियों पर पहुंचने वाली डिंपल कपाड़िया ने मात्र 16 वर्ष की आयु में ​1973 में आई फिल्म ‘बॉबी’ से सुपरहिट नायिका बन गई। डिंपल उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने हिंदी सीनेमा में नायिका की परंपरागत छवि को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पहली फिल्म के लिए ही उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से नवाजा गया। डिंपल कपाड़िया का जन्म 8 जून 1957 को गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम चुन्नीलाल भाई कपाड़िया था।

जोकि एक बहुत बड़े व्यापारी थे। कापड़िया अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। डिंपल की दो छोटी बहनें और एक भाई है। बहन सिंपल कपाड़िया जोकि एक अभिनेत्री हैं। रीमा और भाई मुन्ना है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

राजेश खन्ना से शादी
मुंबई में समुद्र किनारे टहलते हुए एक दिन अचानक राजेश खन्ना ने डिंपल के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। डिंपल इस प्रस्ताव को मना नहीं कर पाईं। साल 1973 में ‘बॉबी’ के रिलीज होने से 6 महीने पहले डिंपल ने खुद से 15 साल बड़े बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ 16 साल की उम्र में शादी कर ली। उनकी शादी फिल्म इंडस्ट्री के लिए कौतुक का विषय थी। राजेश, डिंपल को लेकर बहुत पजेसिव थे। शादी के बाद डिंपल कपाड़िया ने राजेश के कहने पर फिल्मों से दूर हो गयीं। वह एक अच्छी पत्नी बनकर राजेश की जिंदगी में शामिल हुईं। लेकिन इन दोनों का यह साथ बहुत दिन तक नहीं चला।

ये भी पढ़ें - क्या आपने देखी पूनम ढिल्लन की बेटी की गॉर्जियस तस्वीरें

भले ही दोनों के बीच अलगाव हो गया था लेकिन राजेश खन्ना अपनी बीवी डिंपल से बेहद मोहब्बत करते थे, ये उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था। उनकी दो बेटियां भी हैं। रिंकी खन्ना-ट्विंकल खन्ना। ट्विंकल खन्ना एक अभिनेत्री हैं और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी।


ये भी पढ़ें - Special: कुटिल मुस्कान, झुकी कमर, तल्ख संवाद अर्थात् ललिता पवार

अफेयर
जब डिंपल और ऋषि बॉबी की शूटिंग कर रहे थे तब दोनों एक दूसरे को चाहने लगे ​थे। लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिर राजेश से अलगाव के बाद जब दोनों ने फिर से काम करना शुरू किया, उसके बाद फिर से इनके अफेयर की किस्से गर्माने लगे थे।

ये भी पढ़ें - 44 M-A जया ने कही सिर्फ एक बात और अलग हो गए ​अमिताभ-रेखा

इसके अलावा डिंपल और सनी के अफेयर की खबरें उन दिनों सुर्खियां में थी।

राजकपूर की डूबती नाव को सहारा
साल 1970 में राजकपूर अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ लेकर आये थे। यह फिल्म नहीं चल पायी थी। उसके बाद राजकपूर बहुत परेशान हुए और कर्ज में डूब गए। उन्हें जल्द से जल्द उस कर्ज और सदमे से बाहर आना था। ऐसे में उनकी नजर डिंपल कपाड़िया पर पड़ी और 16 साल की डिंपल में न जाने देश के सबसे बड़े शोमैन राजकपूर ने ऐसा क्या देख लिया कि उन्होंने अपने टैलेंटेड बेटे ऋषि कपूर और डिंपल को लेकर फिल्म ‘बॉबी’ की शूटिंग शुरू कर दी। बॉबी एक जबरदस्त हिट साबित हुई और राजकपूर के डूबते नाव को जैसे एक सहारा मिल गया।


ये भी पढ़ें - इसे कहते हैं ग्लैमरस Mom, रेड कॉर्पेट पर भी नहीं छोड़ा ऐश ने अराध्या हाथ

करियर
डिंपल ने अपने करियर की शुरुआत की साल 1973 में निर्देशक राजकपूर की फिल्म बॉबी से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट ऋषि कपूर थे। इसके बाद उनके पास फिल्मों की कतार लग गयी थीं लेकिन उन्होंने सभी प्रस्ताव को ठुकराकर आइडल बीवी बनना उचित समझा, क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी रचा ली थी। लेकिन शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली पाई।


ये भी पढ़ें - 44 M-A जया ने कही सिर्फ एक बात और अलग हो गए ​अमिताभ-रेखा

राजेश से अलगाव के बाद डिंपल ने फिर से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। साल 1984 में ‘जख्मी शेर’ के साथ डिंपल ने वापसी की। अब उनके पास किसी प्रकार की कोई बंदिशें नहीं थी। तो उन्होंने कई फिल्में की। फिल्म सागर के बाद हिंदी सिनेमा में डिंपल की छवि एक बोल्ड अभिनेत्री के रूप में उजगार होने लगी। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। साल 1991 में आई फिल्म ‘लेकिन’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रही। ‘रुदाली’ के लिए उन्हें एक उम्दा अभिनेत्री के तौर पर नेशनल अवार्ड और फिल्मफेयर क्रिटिक अवार्ड से भी नवाजा गया। इस फिल्म का गाना ‘यारा सिली सिली’ दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ था।

ये भी पढ़ें - 5 ऐसे गीत, जिन्हें बार-बार सुनना चाहेंगे और गुनगुनायेंगे

डिंपल ने फिल्मी करियर में अब तक तकरीबन 75 फिल्मों में अभिनय किया है। सागर, जानबाज, ऐतबार, राम लखन, दिल चाहता है, आखिरी अदालत, अजूबा, दबंग, इंसाफ, बटवारा, आग का गोला, हम तुमपे मरते है, लीला, आज की औरत, कॉकटेल है।

ये भी पढ़ें - इस बॉलीवुड अभिनेत्री से करण ने किया था एकतरफा प्यार...