World Environment Day: घर को जहरीला बना रही हैं घर में मौजूद ये वस्तुए

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 जून 2017, 4:15 PM (IST)

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। इस खास दिन को मनाने का मकसद धरती और इसके पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना था। 1974 में इसे मनाने की शुरुआत हुई। तब से लेकर अब तक धरती को बचाने में हम कितना कामयाब हुए और कितनी जागरूकता फैली, इसका हाल किसी से भी छुपा नहीं है। सच तो यह है कि पूरी दुनिया कहती है, ‘पर्यावरण बचाओ-पर्यावरण बचाओ।’ बचाता कोई नहीं है। इसकी शुरूआत घर से होनी चाहिए। आप सोचते होंगे की सुरक्षा की दृष्टिकोण से आपका घर सबसे सेफ है लेकिन यहां आप गलत है जनाब। जी हां आपके घर में ऐसी कई चीजें हैं जो अपके घर को दूषित बना रही है। इस विश्व पर्यावरण दिवस पर देखें हमारे घर में मौजूद ऐसी कौन सी वो चीजें हैं जो आपके घर को प्रदूषित कर रही हैं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अगरबत्ती
हम पूजा के लिए बेझिझक अगरबत्ती का इस्तेमाल करते है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगरबत्ती पर्यावरण को प्रदूषित करने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी काफी हानिकारक होती है। इसके धुंए से आपको दिल की बीमारी हो सकती है।


ये भी पढ़ें - कुछ बातें छिपाएं अपने Boyfriend से

एसी
शरीर को ठंड़ा रखने वाले एयर कंडीशनरों से जहरीली हवाएं निकलती हैं। जो पर्यावरण को प्रदूषित करती है। इसके अतिरिक्त ऐसे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण करण है जो हमारे स्वास्थय के लिए हानिकारक है।

जहरीले पौधे
शायद ही लोगों को पता हो कि डंब केन जैसे कई पौधे दिन में भी कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ते हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में हम उन्हें अपने घर ले आते हैं। जिससे हमारी सेहत खराब होने का खतरा बना रहता है। डंब केन एक ऐसा खूबसूरत हाउसप्लांट है जो एक मिनट में ही किसी की जान ले सकता है। इस पौधे का हर हिस्सा जहरीला होता है।


ये भी पढ़ें - कुछ बातें छिपाएं अपने Boyfriend से

मॉस्किटो कॉयल
मच्छर भगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कोयल भी पर्यावरण को प्रदूषित करती हैं। ये हवा में कार्बन डाई ऑक्साइड के स्तर को बढ़ाती हैं।

ये भी पढ़ें - अब नींद से घटेगा मोटापा, वो भी ऐसे...