अनसुनी बात : इस बॉलीवुड अभिनेत्री से करण ने किया था एकतरफा प्यार...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 03 सितम्बर 2017, 08:49 AM (IST)

अपनी इमोशनल फिल्मों से दर्शकों की आंखों में आंसू लाने वाले मशहूर फिल्ममेकर करण ने आदित्य चोपड़ा की रोमांटिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरुआत करने वाले करण जौहर आज बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय निर्माता निर्देशक, स्क्रिप्ट राइटर की श्रेणी में शामिल है। 25 मई 1972 को मुंबई में सुप्रसिद्ध निर्देशक यश जौहर के घर जन्मे करण की जिंदगी से जुड़े कई अनसुनी बात बताने जा रहे हैं जिसे शायद ही आप जानते हो। उनके पिता का नाम यश जौहर है जो कि बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता और धर्मा प्रोडक्शन्स के संस्थापक थे। उनकी मां का नाम हीरू जौहर है। करण ने मुंबई के ग्रीनलान्स हाई स्कूल और एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स से पढ़ाई की। उन्होंने फ्रेंच में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।

टीवी

पढ़ाई पूरी करने के बाद 1989 में टीवी सीरियल ‘श्रीकांत’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये सीरियल दूरदर्शन पर आता था। करण का वजन बचपन में काफी ज्यादा था। यश जौहर उनसे कहा करते थे कि 5-6 किलो कम कर ले और एक्टर बन जा। करण जौहर टीवी शो कॉफी विद करण को भी होस्ट कर चुके हैं जो काफी मशहूर टॉक शो है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

एक तरफा प्यार
करण ने अपनी जिंदगी में एक लड़की से एकतरफा प्यार किया था। वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने-माने सुपरस्टार की बीबी है। जी हां, वो लड़की है ट्विंकल खन्ना और वो सुपरस्टार है अक्षय कुमार। करण जौहर इस बात का इकरार खुद भी कई बार कर चुके हैं। यहां तक कि हाल में कॉफी विद करण के शो पर उन्होंने यह बात खुद अक्षय कुमार को बताई थी कि वो बचपन के दिनों में ट्विकल खन्ना से प्यार कर बैठे थे।


ये भी पढ़ें - 14 साल, 28 फिल्में, 2 सुपरहिट, 3 हिट, अब ‘पद्मावती’ से आस

फिल्में
करण ने बॉलीवुड में अपनी करियर की शुरूआत आदित्या चोपड़ा की फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे से बतौर सहायक निर्देशक के तौर पर शुरूआत की थी। उसके बाद करण ने कुछ कुछ होता है को बनाने का फैसला किया। ​फिल्म को आपार सफलता मिली। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा आपको बताने जा रहे है। ‘कुछ-कुछ होता है’ बनाने का फैसला लिया था। जिसके लिए उन्होंने शाहरुख और काजोल को साइन किया लेकिन इस फिल्म में सलमान खान का भी एक कैमियो रखा गया था।


ये भी पढ़ें - क्या आपने देखी पूनम ढिल्लन की बेटी की गॉर्जियस तस्वीरें

बात सलमान खान के इसी कैमियो से जुड़ी हुई है। बताया जाता है कि जब करण जौहर जब इस फिल्म का गाना ‘साजन जी घर आये’ शूट कर रहे थे तब सलमान खान ने कुछ ऐसी बात कही कि करण जौहर की आंखों में आंसू आ गए। असल में हुआ कुछ यूं था कि जब करण जौहर इस गाने को शूट करने जा रहे थे तब उनके कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने सलमान खान को एक सूट दिया जो कि उन्हें इस गाने में पहनना था। लेकिन सलमान खान ने इसे पहनने से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें - B.Special: फोटोशूट, ड्रग्स, इस्लाम धर्म, जोगन...जुड़े ममता से ये विवाद

कई बार मिन्नतें करने के बाद भी सलमान खान इस सूट को पहनने के लिए तैयार नहीं हुए। बस फिर क्या था करण जौहर की आंखों में भरे आंसू रुक नहीं पाये और वो रोने लगे। करण जौहर को रोता देख सलमान खान का दिल पिघल गया और वो करण जौहर की बात मान गए। उन्होंने करण जौहर के कहे अनुसार वो सूट पहना जो उन्हें दिया गया था। फिर इस गाने का शूट पूरा हुआ। शूट खत्म होने के बाद यह फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।


ये भी पढ़ें - 14 साल, 28 फिल्में, 2 सुपरहिट, 3 हिट, अब ‘पद्मावती’ से आस

उसके बाद करण ने कई फिल्मों का निर्देशन किया। जिसमें कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, माय नेम इज खान, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बॉम्बे टॉकीज, बद्रीनाथ की दुल्हनियां, ऐ दिल है मुश्किल। बतौर निर्माता उन्होंने कल हो ना हो, काल, दोस्ताना, कुर्बान, वेक अप सिड, आई हेट लव स्टोरीज, वी आर फैलिली, अग्निपथ, एक मैं और एक तू, गिप्पी, ये जवानी है दीवानी, गोरी तेरे प्यार में, हंसी तो फंसी, 2 स्टेट्स, हंपटी शर्मा की दुल्हनिया, उंगली। करण की इन फिल्मों ने उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा दिया।

करण की सभी फिल्में इमोशन से भरपूर होती हैं। साथ ही उनकी फिल्मों के गीत दर्शाकों के दिलों में राज करते हैं। जिसमें ग्लैमरस टीनएजर्स, पॉश लोकेशन्स, और प्यार भरे गीत उनकी फिल्मों की वो विशेषताएं हैं जो हमें विभिन्न अनुभवों और भावनाओं से भर देती हैं।


ये भी पढ़ें - अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’, 9 साल, 14 फिल्में

बड़ी प्रॉब्लम
करण जौहर अपनी फिल्मों में शाहरुख को हमेशा एक बड़ी प्रॉब्लम दे देते हैं। पूरी फिल्म उसी समस्या को सॉल्व करने पर फोकस करती है। साथ ही करण की ज्यादातर फिल्मों में किसी मुख्य किरदार की मौत उस फिल्म का टर्निंग प्वाइंट होती है। जैसे कुछ कुछ होता है में रानी मुखर्जी की डेथ, कभी खुशी कभी गम में काजोल के पिता की डेथ, माय नेम इज खान में काजोल के बेटे की डेथ और स्टूडेंट ऑफ द इयर में सिद्धार्थ मल्होत्रा के दादी की डेथ।


ये भी पढ़ें - अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न

लव ट्रायएंगल
करण अपनी फिल्मों में दो की बजाय तीन मुख्य किरदार रखने में ज्यादा यकीन करते हैं और इस प्रकार लव ट्राएंगल बनाकर पूरे फिल्म की कहानी को तीनों के बीच नफरत और प्यार के इर्द-गिर्द समेट देते हैं, और शायद ​दर्शक इसे पसंद भी करते हैं जो उनकी फिल्में सफल हो जाती है।

करण जौहर हाल ही में दो जुड़वा बच्चों के सेरोगेसी के जरिए पिता बने हैं उन्होंने अपने दोनो बच्चों का नाम अपने माता—पिता यश और रूही के नाम पर रखा है। इस बात की जानकारी करण ने सोशल मीडिया के जरिए दिया था।

ये भी पढ़ें - सोनाक्षी के लिए ऋतिक ने कही बड़ी बात, हैरान रह गए सब