भ्रष्टाचार से दूर रहकर विकास करना भाजपा की पहली प्राथमिकता- दिनेश शर्मा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 20 मई 2017, 8:47 PM (IST)

रायबरेली। लालगंज के खजूरगांव सेक्टर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेस शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। शर्मा बांदा सरकारी कार्यक्रम में सिरकत करने जा रहे थे। खजूरगांव सेक्टर में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व विधि एवं न्याय मंत्री गिरीस नारायण पाण्डेय, भाजपा के जिला सहमीडिया प्रभारी सुशील शुक्ला, लालगंज मण्डल प्रभारी संतोष पाण्डेय, भाजपा नेता जेपी सिंह, बीडीसी निखिल पाण्डेय, दीप प्रकाश शुक्ला, शिवम पाण्डेय आदि के नेतृत्व मे उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार से दूर रहकर स्वच्छ प्रशासन देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था से किसी को खिलवाड नहीं करने दिया जायेगा। दो माह की सरकार में भाजपा की सरकार ने अपने संकल्प पत्र के तहत कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है। रायबरेली को भी विद्युत सुधार के लिये 175 करोड दिये गये है। रायबरेली स्मार्ट सिटी हो गया है। भाजपा की सरकार ने आईटीआई को 11 सौ करोड व रेलकोच को भी 18 सौ करोड रूपए दिए हैं। भाजपा की सरकार बिना किसी भेदभाव से सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ ईमानदारी पूर्वक कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे