भाजपाइयों ने चैरिटी शो कर शहीदों के परिजनों की सहायता को दिये एक लाख

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 20 मई 2017, 8:19 PM (IST)

झांसी। भाजपा महानगर कमेटी द्वारा एक सिनेमा हाल में चैरिटी शो का आयोजन कर उससे प्राप्त धनराशि एक लाख का चेक शहीद सैनिकों के परिजनों की सहायता के लिए दिया गया। भाजपाइयों ने कार्यक्रम के बाद एक लाख का चैक जिलाधिकारी कर्ण सिंह को भेंट किया।

झांसी महानगर में स्थित खिलौना टाकिज में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर कमेटी ने शहीदों के सहायतार्थ एक चैरिटी शो का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में काफी लोगों ने भाग लिया। चैरिटी शो में एकत्रित एक लाख रुपये शहीद सैनिकों के परिजनों की मदद लिए एकत्र किये गये। यहां झांसी जिलाधिकारी को भाजपाइयों ने एक लाख का चेक दिया, जिससे शहीद सैनिकों के परिजनों की सहायता की जाएगी। इस कार्यक्रम में गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, संजीव ऋगीरिषी, निशांत शुक्ला के अलावा काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे