अफवाहों पर पीट-पीट कर मार डालने की वारदातों से माहौल बिगडा,लाठीचार्ज

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 20 मई 2017, 7:30 PM (IST)

जमशेदपुर। झारखंड में गत दिनों अफवाहों के चलते हुई सात हत्याओं को लेकर शनिवार को मानगो और धातकीडीह में हालात बेकाबू हो गए। शनिवार को पथराव और तोडफोड के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भी़ड को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोडे। मानगो में हत्याओं के विरोध में लोग सभा कर रहे थे। अचानक नारेबाजी होने लगी। सभा में जुटे लोग सडक पर आ गए और पथराव करने लगे।

भारी पथराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोडे। उधर धातकीडीह में सडक जाम कर रहे लोगों को जब पुलिस ने रोका तो दूसरी तरफ से पथराव होने लगा। उग्र लोगों ने तोडफोड की।

बता दें, गुरूवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के नागाडीह गांव और सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर में बच्चा चोरी की अफवाह में सात लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद शुक्रवार को लोग सडकों पर उतर आए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे