झुंझुनूं सांसद करेंगी एशियाई संसदीय सभा में भारत का प्रतिनिधित्व

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 मई 2017, 11:19 PM (IST)

जयपुर। झुंझुनूं सांसद संतोष अहलावत ने न केवल झुंझुनूं वरन पूरे प्रदेश का नाम एक बार फिर से रोशन किया है। अहलावत एशियाई संसदीय सभा की आबूधाबी (संयुक्त अरब अमीरात) में 21 से 24 मई तक होने वाली बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ज्ञात रहे कि पिछले 10 महीनों में यह तीसरा मौका है जब सांसद संतोष अहलावत भारत का प्रतिनिधत्व कर रही हैं। पूर्व में सांसद अहलावत ने जयपुर में हुई ब्रिक्स देशों की महिला सांसदों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा उसके बाद कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। सांसद संतोष अहलावत एशियाई संसदीय सभा के लिए 21 मई को दिल्ली से रवाना होंगी और 24 मई को वापस दिल्ली पहुंचेंगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे