भाजपा नेता चला रहे थे सेक्स रैकेट,पार्टी ने निष्कासित किया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 मई 2017, 10:51 PM (IST)

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश भाजपा फिर विवादों में है। उसके नेताओं पर ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है। ईटीवी के मुताबिक साइबर पुलिस ने राजधानी भोपाल के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड किया है। मामले में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नीरज शाक्य को आठ साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। नीरज शाक्य कोे पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। इनके चंगुल से महाराष्ट्र और मेघालय से आईं चार लडकियों को भी छुडाया गया है।

एमपी साइबर सेल को शिकायत मिली थी कि भोपाल में ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जब पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की तो पता चला कि ये लोग वेबसाइट बनाकर ग्राहकों से ऑनलाइन बुकिंग कराते थे और उन्हें लडकियां सप्लाई करते थे। रैकेट में शामिल लोगों ने शहर के पॉश इलाके के अरेरा कॉलोनी के अशोका सोसायटी में अपना अड्डा बना रखा था। पुलिस ने वहां छापा मारकर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह के लोग अलग-अलग वेबसाइट खासकर नौकरी से संबंधित वेबसाइट से डाटा लेकर लडकियों का बायोडाटा खंगालते थे और उन्हें फोन कर नौकरी का झांसा देकर भोपाल बुलाते थे। उन लडकियों को रिसेप्शन, कॉल सेंटर, ब्यूटी पार्लर समेत प्राइवेट सेक्टर की कई नौकरियों का लालच देकर उन्हें अपनी जाल में फंसा लेते थे। उनमें से कुछ लडकियां लोभ में फंस जाती थीं जिन्हें बाद में देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि जिस वेबसाइट के जरिए ये लोग गोरखधंधा चलाते थे वो दिल्ली में रजिस्टर्ड है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पुलिस ने ये भा बताया कि इस गोरखधंधे का सरगना सुभाष नाम का शख्स है जो फरार है जबकि गिरफ्तार नीरज शाक्य मध्य प्रदेश बीजेपी एससी मोर्चा का मीडिया प्रभारी है। गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में मध्य प्रदेश भाजपा आईटी सेल के नेता को आंतकवाद निरोधी दस्ते ने जासूसी कांड में गिरफ्तार किया था। इस मामले में ध्रुव सक्सेना समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन पर अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाने के भी आरोप थे।

भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने अनुसूचित मोर्चा के नीरज शाक्य को अनैतिक कार्य में लिप्त पाए जाने की सूचना मिलने के बाद तुरंत प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

ये भी पढ़ें - वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!