पारिवारिक कलह में विवाहिता ने किया आत्मदाह

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 मई 2017, 10:14 PM (IST)

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के जेवर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह की वजह से एक दलित महिला ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने महिला के ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जेवर के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि कस्बा जेवर में रहने वाली रेनू ने शुक्रवार सुबह अपने घर में खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया, "पीड़िता का अपने पति प्रमोद के साथ विवाद चल रहा था। प्रमोद ने बीती रात जेवर में ही एक ट्रक वाले को पीट दिया था। वह पुलिस हिरासत में है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शुक्रवार तड़के प्रमोद की पत्नी ने अपने शरीर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों के उत्पीड़न की वजह से आग लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे