अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 07 मई 2017, 4:59 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को लेकर कई तरह की खबरें चर्चा का विषय बन गई। कई बार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान के रिश्ते को लेकर अफवाहें जारी है। कुछ में तो यहां तक कहा जा रहा था कि दोनों को एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं कुछ ने कहा था कि मलाइका और अरबाज का रिश्ता अर्जुन की वजह से टूटा है।

इसके बावजूद इन अवाहों पर लगाम नहीं लगा और लगातार ऐसी खबरें बनती आई है।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हाल ही में एक इवेंट में मलाइका ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि, ‘सीरीयसली। हम (बिपाशा बसु, सुजैन खान और मलाइका) तीनों स्वतंत्र, शानदार और अमेजिंग महिलाएं हैं, उसके बारे में बात करो आप उस बारे में बात क्यों नहीं करते जब हम मिलते हैं तो क्या होता है। हर कोई हंस रहा है, खुश है और हमारे बारे में बात कर रहा है। उसके बारे में बात कीजिए। मुझे लगता है कि यह बहुत मजेदार है। गॉसिप करने की क्या जरुरत है?’

ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...

बता दें कि हाल ही में ये तीनों एक इवेंट में नजर आई, जहां ये एक ब्रैंड को प्रमोट कर रही थी। गौरतलब है कि मलाइका और अर्जुन के संबंधों की खबरें लगभग एक साल से आ रही है। इसके अलावा दोनों तब सुर्खियों में बनते हैं जब किसी पार्टी या इवेंट में स्पॉट किए जाते हैं। साथ ही अरबाज और मलाइका के तलाक की वजह भी यही मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें - Special: कुटिल मुस्कान, झुकी कमर, तल्ख संवाद अर्थात् ललिता पवार